क्या एजबेस्टन में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? बड़ी वजह आई सामने

India Champions vs Pakistan Champions: 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच रद्द हो सकता है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

Cricket News - 2025-07-19T174419.938

विज्ञापन

India Champions vs Pakistan Champions: इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें दुनिया भर के पूर्व स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान चैंपियंस भारत के खिलाफ लीग का दूसरा मैच खेलेगी, जबकि भारतीय टीम का ये पहला मैच होने वाला है।

विज्ञापन

रद्द हो सकता है मुकाबला?

भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 20 जुलाई को मुकाबला खेला जाना है। हालांकि इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 20 जुलाई को एजबेस्ट में बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की संभावना 55 फीसदी है। हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 64 फीसदी रहने वाली है। दिन का तापमान लगभग 22 फीसदी रहेगा। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक ये मैच रद्द हो सकता है। वहीं 19 जुलाई यानी आज इस लीग में मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच एजबेस्टन में ही खेला जाना है। 19 जुलाई को बारिश हो रही है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट की मानें तो 19 जुलाई को 100 फीसदी बारिश होने की संभावना है। 

भारतीय टीम ने पिछले सीजन फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया की कमान युवराज सिंह संभालेंगे, जबकि पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद हफीज को दी गई है।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतः शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।

पाकिस्तान: मोहम्मद हफीज (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शोएब मलिक, शरजील खान, आसिफ अली, उमर अमीन, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस, शाहिद अफरीदी, इमाद वसीम, फवाद आलम, सोहैब मकसूद, सरफराज अहमद, यूनिस खान, मिस्बाह–उल-हक, अब्दुल रज्जाक और सईद अजमल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ