Paris Olympics 2024: सेना से करोड़ों भारतीयों को पदक की उम्मीद, सुरक्षा बलों से जुड़े कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा? देखें पूरी लिस्ट

Paris Olympics 2024: सीमा पर हमेशा ही भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा करती है। लेकिन खेलों के महाकुंभ में भी करोड़ों भारतीयों की उम्मीद एक बार फिर सेना के जवानों से हैं।

arvind - 2024-07-19T174632.410

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और इसका समापन 11 अगस्त को होगा। इस बार फैंस को उम्मीद है कि भारत के पदकों की संख्या दहाई अंक में पहुंच जाएगी। पिछली बार ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल सहित भारत ने कुल 7 पदक जीते थे।

विज्ञापन

इस बार खेलों के महाकुंभ ने भारत की तरफ से कुल 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से 24 सशस्त्र बल के जवान हैं। इन 24 एथलीटों में 22 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। ये पहली बार हुआ है जब ओलंपिक दल में भारतीय सेना की दो महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा पर टिकी निगाह

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता था। वो भारतीय सेना में सूबेदार हैं। इस बार भी उन्हें गोल्ड मेडल की आस है। उन्होंने 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन

पहली बार सेना की दो महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

हवलदार जैस्मीन लेम्बोरिया और सीपीओ रितिका हुड्डा भी इस ओलंपिक में नजर आएंगी। ये पहली बार है जब सेना से जुड़ी हुई दो महिला खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। जैस्मीन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक जीता था। जबकि रितिका हुड्डा ने 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक जीता था। रीतिका हुड्डा कुश्ती में और जैस्मीन लेम्बोरिया मुक्केबाजी में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

सेना के ये खिलाड़ी भी दिखाएंगे अपना दांव

विज्ञापन

इस बार ओलंपिक में सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी), सीपीओ तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), सूबेदार अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार और JWO मिजो चाको कूरियन (पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर रिले), JWO अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), सूबेदार  तरुणदीप राय और धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) भी पदक के लिए जंग लड़ते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ