Manav Suthar County Cricket Debut: भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट में भी जलवा बिखेरा है. वॉरविकशायर के लिए अपने पहले ही मैच में उन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उन्होंने पहले ही दिन दो विकेट झटके थे. 25 साल के सुथार ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे.
काउंटी डेब्यू पर भी छाए मानव सुथार
वॉरविकशायर के लिए अपने डेब्यू मैच में मानव सुथार ने पहली पारी में 21 ओवरों में 85 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला. सुथार ने यॉर्कशायर के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले सैम व्हाइटमैन को 55 रन पर आउट कर अपना पहला काउंटी विकेट हासिल किया. इसके बाद सुथार ने 55 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सैम व्हार्टन को पवेलियन भेजा. उनका तीसरा शिकार जॉर्ज हिल बने, जो 30 रन बनाकर लय में नजर आ रहे थे.
खास बात यह रही कि सुथार ने अपने तीनों विकेट सेट बल्लेबाजों के रूप में लिए, जिससे यॉर्कशायर की मजबूत स्थिति कमजोर पड़ गई. एक समय विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही यॉर्कशायर की टीम दूसरे दिन की शुरुआत में 110.4 ओवरों में 469 रन पर ऑलआउट हो गई.
टेस्ट डेब्यू में भी मचाया था धमाल
राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था. उन्होंने पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में एक और विकेट हासिल किया. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लिए और भारत ने मुकाबला एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.
समरसेट के खिलाफ होगा अगला मैच
29 फर्स्ट क्लास मैचों में 132 विकेट लेने वाले सुथार पहली बार इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट सर्किट का हिस्सा बने हैं. उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के दो राउंड के लिए वॉरविकशायर ने साइन किया है और उनके अगले सप्ताह समरसेट के खिलाफ भी खेलने की संभावना है. वॉरिकशायर से जुड़ने पर सुथार ने कहा था, “मैं काउंटी चैंपियनशिप में वॉरिकशायर का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम को खिताब दिलाने की दिशा में अपना योगदान दे सकूंगा.”
ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में कौन करेंगी नंबर-3 पर बैटिंग? इस स्टार प्लेयर का नाम आया सामने
उनादकट ने भी किया शानदार प्रदर्शन
वहीं, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी काउंटी क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. ससेक्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने ग्लेमोर्गन के खिलाफ 14.2 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने ग्लेमोर्गन की पूरी टीम 51.2 ओवर में महज 155 रन पर ढेर हो गई. उनादकट 2024 में ससेक्स के साथ दो साल का अनुबंध करने के बाद लगातार टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास, वर्ल्ड कप विनर का तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines