Women’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में कौन करेंगी नंबर-3 पर बैटिंग? इस स्टार प्लेयर का नाम आया सामने

Women’s T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपना पहला मैच आर्च राइवल पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलना है, ऐसे में भारत की तरफ से नंबर-3 पर कौन बल्लेबाजी करेंगी, ये एक बड़ा सवाल है.

Team India AI Image

AI Image

Nasser Hussain On Yastika Bhatia: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हाल की T20I सीरीज में भारत ने अपने बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव किए. टीम ने यस्तिका भाटिया को नंबर 3 पर भेजा, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स नंबर 4 पर चली गईं. इस बदलाव पर सबका ध्यान गया क्योंकि टीम मैनेजमेंट इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाना चाहता था.

विज्ञापन

यस्तिका ने दिखाया दम

यस्तिका भाटिया की परफॉर्मेंस 3 मैचों में मिला-जुला रहा. उन्होंने पहले मैच में तेज हाफ-सेंचुरी लगाकर तुरंत असर दिखाया और टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया. हालांकि, उनका दूसरा मैच उतना अच्छा नहीं रहा; उन्होंने 36 गेंदों में 33 रन बनाए और फिर रिटायर आउट हो गईं. उन्होंने सीरीज को शानदार ढंग से खत्म किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में तेज 32 रन बनाए और 7 बाउंड्री लगाईं.

विज्ञापन

क्या 3 नंबर पर करते रहेंगी बैटिंग?

इन अच्छे योगदानों के बावजूद, कुछ लोग इस रोल के लिए उनकी लंबे समय की सूटेबिलिटी को लेकर पूरी तरह एश्योर्ड नहीं हैं. उनका कुल T20I स्ट्राइक रेट 99.10 रहा है, जिसे अक्सर एक ऐसे बल्लेबाज के लिए चिंता का विषय माना जाता है जिससे टॉप ऑर्डर में आक्रामक खेल की उम्मीद की जाती है. फिर भी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना ​​है कि उनके हालिया प्रदर्शन से एक पॉजिटिव इशारे मिलता है.

विज्ञापन

नासिर हुसैन ने की तारीफ

एक सवाल का जवाब देते हुए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट नासिर हुसैन ने कहा, ‘मैंने हाल ही में जो देखा है, उसके आधार पर मेरी सोच अलग है. मुझे लगता है कि यस्तिका का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है – मैंने उन्हें इंग्लैंड में खेलते हुए देखा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो वाकई में बाउंड्री लगाने वाली खिलाड़ी हैं… इसलिए, मैंने उन्हें जैसा खेलते देखा है, उसके हिसाब से मुझे उनका नंबर 3 पर खेलना पसंद है.’

इंजरी की चिंता

नासिर हुसैन की असल चिंता उनकी बैटिंग नहीं, बल्कि गंभीर ACL चोट और उसके बाद हुई सर्जरी के बाद विकेटों के बीच उनकी मूवमेंट है. नासिर ने कहा, “मेरी इकलौती फिक्र ये है कि चोट और ऑपरेशन – एक बड़ा ऑपरेशन – के बाद से वह विकेटों के बीच उतनी तेजी से नहीं दौड़ पा रही हैं… आपको बस इस बात पर नजर रखनी होगी. लेकिन मुझे नंबर 3 पर उनका खेलना काफी पसंद है.’ टीम इंडिया रविवार 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ