IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद शार्दुल ठाकुर की चमकी किस्मत, इस गेंदबाज की जगह LSG में हुई एंट्री

IPL 2025: पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की किस्मत चमक गई है, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में घायल तेज गेंदबाज मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

Shardul thakur

Shardul thakur

IPL 2025: पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की किस्मत चमक गई है, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में घायल तेज गेंदबाज मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। उन्हें 2 करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी एलएसजी टीम ने दी है।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा था शार्दुल का प्रदर्शन

शार्दुल ने इस घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें एलएसजी कैंप में शामिल होने के लिए कहा गया था, क्योंकि उनके कई तेज गेंदबाज चोट से जूझ रहे थे, जिसमें मयंक यादव, आकाश दीप, मोहसिन खान और आवेश खान का नाम शामिल है। शार्दुल के अलावा शिवम मावी भी एलएसजी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें अभी तक टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट कोहली की सुरक्षा में भारी चूक, पिच तक पहुंच गया था फैन

अब काउंटी में नहीं खेल पाएंगे शार्दुल

मोहसिन को पिछले दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते समय चोट लग गई थी। मोहसिन अपनी टीम के कैंप में शामिल हुए, लेकिन बाकी टीम के साथ विशाखापत्तनम नहीं गए। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, शार्दुल ने अपनी काउंटी टीम एसेक्स को पहले ही बता दिया था कि अगर उन्हें आईपीएल में कोई प्रस्ताव आता है, तो वह उसे स्वीकार कर लेंगे और इस सीजन काउंटी में नहीं खेल पाएंगे।

बढ़ गई LSG की टेंशन

कई चोटों की चिंताओं के बावजूद एलएसजी के मैनेजमेंट ने इस बार मयंक यादव पर भरोसा दिखाया और उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। हालांकि, दिल्ली में जन्मे इस खिलाड़ी को कम से कम सीजन का पहला हाफ मिस करना होगा। बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने एलएसजी को बता किया है कि मयंक 15 अप्रैल तक फिट हो जाएंगे, लेकिन यह देखना होगा कि बाकी दिनों में उसकी प्रोग्रेस कैसी रहती है। उनके अलावा अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप और आवेश खान इस सीजन के पहले तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों की चोट ने एलएसजी की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ