KKR vs RCB: रहाणे से हुईं 2 बड़ी गलतियां? हार के साथ चुकानी पड़ी कीमत
IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे से 2 बड़ी गलतियां देखने को मिली। जो कहीं न कहीं टीम पर भारी पड़ी।
Edited By Vishal Pundir

KKR vs RCB
Edited By Vishal Pundir

KKR vs RCB
IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तानी में शायद वो 2 जगह चूक गए जिसका कहीं न कहीं केकेआर को नुकसान उठाना पड़ा।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए थे। जिसमें सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने ही बनाए थे, रहाणे ने इस मैच में 59 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में कहा जा सकता है कि रहाणे से 2 गलतियां हो गई।
केकेआर की गेंदबाजी की पहले ही मैच में जमकर पिटाई हुई। इस मैच में आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही 80 रन ठोक दिए थे। पावरप्ले में कप्तान रहाणे ने सुनील नरेन से गेंदबाजी नहीं करवाई। वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और स्पेंसर जॉनसन ने पवारप्ले में जमकर रन लुटाए थे कमंटेटर को भी ये कहते हुए सुना गया था कि सुनील नरेन को पावर प्ले में ही लेकरक आना चाहिए थे। इस मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। नरेन सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे।
The iconic Virat Kohli goes down the ground 😎
Sit back and enjoy his exquisite stroke play 🎁🍿@RCBTweets race away to 80/0 after 6 overs.
Updates ▶ https://t.co/C9xIFpQDTn#TATAIPL | #KKRvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/w4imLyZgbA
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2025
इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। जिसमें वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन शामिल थे। जबकि केकेआर के पास गेंदबाजी का एक ओर विकल्प आंद्रे रसेल के रूप में मौजूद था, लेकिन रसेल से एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कराई गई जो थोड़ा हैरान कर देने वाला था।
#RCB fans, enjoyed your captain’s innings?
Rajat Patidar sprinkled his elegant touch to the chase with a quick-fire 34(16) 💥@RCBTweets moving closer to the target 🎯
Updates ▶ https://t.co/C9xIFpQDTn#TATAIPL | #KKRvRCB | @RCBTweets | @rrjjt_01 pic.twitter.com/1P7buQ8m0O
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2025
रसेल गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए रसेल अभी तक 115 विकेट भी चटका चुके हैं। जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: