KKR vs RCB: विराट कोहली की सुरक्षा में भारी चूक, पिच तक पहुंच गया था फैन

IPL 2025 KKR vs RCB: केकेआर बनाम आरसीबी मैच में विराट कोहली की सुरक्षा में भारी चूक देखने मिली। मैच के दौरान एक फैन विराट कोहली के पास आकर उनके पैरों में पड़ गया था।

Virat Kohli

Virat Kohli

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हारकर जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। विराट कोहली ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। वहीं मैच के दौरान कोहली की सुरक्षा में चूक भी देखने को मिली।

विज्ञापन

मैदान में घुसकर विराट तक पहुंचा फैन

इस मैच में विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। कोहली ने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। केकेआर के गेंदबाजों की विराट ने जमकर पिटाई की। मैच में विराट ने बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान कोहली ने 4 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। वहीं जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैदान में एक फैन घुस आया था और सीधे कोहली के पैरों में पड़ गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद अंपयार और सिक्योरिटी वालों ने उस फैन को पकड़ा और बाहर ले गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के दौरान ऐसी घटनाओं से खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक का मुद्दा भी थोड़ा उठने लगता है।

विज्ञापन

RCB ने 7 विकेट से जीता मैच

पहले मैच में केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे ने 59, सुनील नरेन 44 और अंगकृष रघुवंशी ने 30 रन का पारी खेली थी। जिसके बाद इस लक्ष्य को आरसीबी ने 16.2 ओवर में हासिल कर लिया था। आरसीबी की तरफ से कोहली ने 59, फिल सॉल्ट ने 56 और कप्तान रजत पाटीदार ने 34 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ