Mayank Yadav Injury Update:IPL 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक यादव गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे ।इस मैच में पारी का तीसरा और अपना पहला ओवर फेंकने के बाद ही मयंक यादव मैदान से बाहर चले गए, बाद में पता चला कि मयंक यादव चोट के चलते इंजर्ड हो गए हैं। मयंक की चोट के बाद सवाल उठ रहे थे कि इस तेज गेंदबाज की चोट कितनी गंभीर है? क्या मयंक अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?
क्या बोले क्रुणाल पांड्या?
लखनऊ सुपर जाएंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने मयंक की चोट को लेकर कहा कि मयंक यादव मुझे ठीक दिखाई दे रहे हैं,फिट हैं,अगले मैच में मयंक के खेलने के भी आसार है। क्रुणाल ने कहा यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गुडन्यूज है। क्रुणाल ने कहा मयंक एक मैच्योर खिलाड़ी हैं। बता दें कि आईपीएल के इस 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी।
IPL 2024 में मयंक का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल का 17वां सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले मयंक अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में छाए हुए हैं। अब तक खेले गए अपने तीन मैचों में मयंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए हैं । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मयंक यादव ने मात्र 14 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वहीं अगर बात करें इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तो मयंक इस लिस्ट में 6 नंबर पर काबिज हैं।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2024: मयंक यादव होंगे तीसरे पेसर! इस सिलेक्टर ने दिए संकेत
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
1 hr agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
1 hr agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
2 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
3 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines