IPL 2026, LSG vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मैच भी होगा. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब की टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब लगातार 6 मैच हार चुकी है. इसके बावजूद टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर बनी हुई है.
वहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल कर पाई है और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है. हालांकि, पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. अगर टीम इस मैच में हार जाती है तो उसका आईपीएल 2026 का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. दोनों टीमें सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी. इससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले में पिच कैसा बर्ताब करेगी?
---विज्ञापन---
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड: (LSG vs PBKS Head To Head)
IPL के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पंजाब ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या रद्द नहीं हुआ है.
---विज्ञापन---
इस सीजन पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की यह दूसरी भिड़ंत होगी. इससे पहले 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में लखनऊ की टीम इस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
---विज्ञापन---
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट (LSG vs PBKS Pitch Report)
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है. यहां स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन रहता है. बड़े शॉट खेलना यहां आसान नहीं होता, हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजों को भी मदद मिली है. पिच पर अच्छी उछाल और गति होने के कारण बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर सहायता मिलने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
लखनऊ और पंजाब के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं, जो अकेले अपने दम पर मैचा का पासा पलट सकते हैं. इस मुकाबले में पंजाब के कप्ताान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), प्रियांश आर्य (Priyansh Arya), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और कूपर कॉनॉली (Cooper Connolly) जैसे आक्रामक बल्लेबाजों पर सबकी नजरें होंगी. वहीं, लखनऊ के खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) और जोश इंग्लिस (Josh Inglis) के अलावा निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैच की दिशा तय हो सकती है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: अभिषेक-ईशान और क्लासेन की तिकड़ी का बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
लखनऊ और पंजाब की IPL 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन कपूर. तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी.
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पाइला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.