SRH vs RCB: अभिषेक-ईशान और क्लासेन की तिकड़ी का बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

IPL 2026 में RCB के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अपने बल्ले से तहलका मचाया और तीनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं. वहीं इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर ऐसा ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जो आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ दूसरी बार देखने को मिला है.

Abhishek Sharma, Ishan Kishan and Heinrich Klaasen

Abhishek Sharma, Ishan Kishan and Heinrich Klaasen

IPL 2026, SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेल रही हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं.

विज्ञापन

ईशान ने 46 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों पर 56 रन और क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए. इन तीनों धाकड़ बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर SRH ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

IPL के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा

RCB के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए आईपीएल 2026 में अपने 500 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल इतिहास की सिर्फ दूसरी ऐसी टीम बन गई, जिसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. ईशान से पहले अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन भी इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके थे. फिलहाल हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्लासेन 606 रन के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं, ईशान किशन 569 रन और अभिषेक शर्मा 563 रन बना चुके हैं.

आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. SRH से पहले गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं. आईपीएल 2025 में गुजरात की ओर से साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक ही सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VIDEO: 15 छक्के, सिर्फ 40 सेकंड, वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस में मचाई तबाही

SRH ने तोड़ा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 रन का आंकड़ा पार किया, टीम ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया. SRH अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है. सनराइजर्स ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 बार 200+ स्कोर बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन में सबसे ज्यादा 8 बार 200 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया था.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीमें

  • 9 – सनराइजर्स हैदराबाद (2026)*
  • 8 – गुजरात टाइटंस (2025)
  • 8 – पंजाब किंग्स (2025)
  • 8 – पंजाब किंग्स (2026)
  • 7 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2026)

ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: बेंगलुरु के खिलाफ ईशान किशन का तांडव, चौथी लगातार फिफ्टी से लूटी महफिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ