Big Update on Mayank Yadav Injury: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लंबे समय के बाद लखनऊ एक्सप्रेस की वापसी हुई थी, लेकिन आते ही वह चोटिल भी हो गए हैं। इससे लखनऊ सुपरजायंट्स की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। मयंक इस मुकाबले में अपने 4 ओवर भी नहीं करा सके और चोटिल हो गए। उन्होंने 3.1 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए फिर चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए। अब लखनऊ सुपरजायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने मयंक यादव पर अपडेट जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, पैट कमिंस नहीं इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
टीम के कोच ने मयंक को लेकर क्या कहा
रफ्तार के बेताज बादशाह मयंक यादव ने इस मैच से पहले सिर्फ 3 मैच खेले थे। इन 3 मैचों में उन्होंने 6 विकेट झटके थे। इसके बाद वह अगले 5 मुकाबले से चोटिल होकर बाहर रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ के कोच ने अपडेट देते हुए कहा था कि मयंक अब फिट हैं और वह खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई के खिलाफ उन्हें फिर से टीम में शामिल भी किया गया, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके थे, जिसके कारण उन्हें बीच मैदान फिर से समस्याओं का सामना करना पड़ा और वह मैदान छोड़कर चले गए। मैच के बाद लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि मयंक को फिर से उसी स्थान पर दर्द हुआ है, जहां पहले था।
ये भी पढ़ें:- MI vs LSG: लखनऊ की जीत से साफ हुई प्लेऑफ, अब इन 5 टीमों में लगी रेस, मुंबई समेत इन 5 की बढ़ीं मुश्किलें
एक सप्ताह से अच्छा महसूस कर रहे थे मयंक
कोच ने कहा कि मयंक पिछले एक सप्ताह से अच्छा महसूस कर रहे थे। उन्हें दर्द का एहसास नहीं हो रहा था, जिसके कारण उन्हें टीम में लाने का फैसला किया गया। लेकिन अब उन्हें फिर से दर्द शुरू हो गया है। हम स्कैन कराएंगे और पता करेंगे कि मयंक को आखिरकार क्या हुआ है। बता दें कि जस्टिन लैंगर ने मैच के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में ये कहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बर्थडे बॉय रोहित शर्मा फ्लॉप, ये हैं मुंबई इंडियंस की हार के 3 गुनहगार
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
42 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines