Zaheer Khan: दिग्गज भारतीय गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य जहीर खान इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके होने से आईपीएल टीम के युवा और अनुभवी दोनों खिलाड़ियों को फायदा हो रहा है। 2011 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले जहीर से हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नेशनल टीम के कोच बनने की संभावना के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि बिना आवेदन किए ऐसा पद कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
उनसे फिर एक बार इसको लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात होगी।’ जहीर की टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में भविष्य की भूमिका टीम इंडिया को काफी फायदा पहुंचा सकती है, क्योंकि उन्हें आईपीएल में काफी अनुभव है।
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई के साथ काम कर चुके हैं जहीर
जहीर लखनऊ से जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक, ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख और गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनकी हालिया मेंटरशिप उनकी योग्यता को और बढ़ाती है। जहीर खान का मानना है कि आईपीएल प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है।
ऐसे खिलाड़ियों के साथ काम करने से मुझे सच्ची संतुष्टि मिलती है- जहीर
उन्होंने कहा, ‘सीमित मौकों की वजह से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैच से दूर हो जाते थे। लेकिन अब बहुत से लोग आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तैयार हैं। यह सपना उन्हें नेशनल टीम में पहुंचाने में मदद करता है। जब आप ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते हैं, तो आप हमेशा अनकैप्ड खिलाड़ियों को सीखने के लिए उत्सुक देखते हैं। वे लगातार निकोलस पूरन, ऋषभ पंत या इंटरनेशनल अनुभव वाले किसी भी अन्य सीनियर क्रिकेटर से बातचीत करते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट के दबदबे को बनाए रखने के लिए यह सब बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे खिलाड़ियों के साथ काम करने से मुझे सच्ची संतुष्टि मिलती है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में कौन निकला आगे? CSK के इस खिलाड़ी के नाम पर्पल कैप
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines