KKR vs LSG: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs LSG: आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल को केकेआर बनाम एलएसजी के बीच मैच खेला जा रहा है। यहां आप दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।

IPL 2025 (98)

KKR vs LSG: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 21 कोलकाता नाइट राइ़डर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 2-2 जीत दर्ज की है। ऐसे में केकेआर और एलएसजी इस मैच में सीजन की तीसरी जीत की तलाश में उतरी हुई हैं। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस करने आए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

केकेआर ने किया बदलाव

केकेआर ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। टीम ने मोईन अली का पत्ता काट दिया है। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। वहीं एलएसजी ने अपने दल में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

क्या बोले रहाणे?

टॉस जीतने के बाद रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है, यह इतना गर्म नहीं है। विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। एक तरफ की बाउंड्री छोटी है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। हर कोई इस खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ऋषभ पंत ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद पंत ने कहा कि  बहुत खुश नहीं हूं। अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूँ। सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ूंगा। एक टीम के तौर पर हम जीत रहे हैं और एक कप्तान के तौर पर मैं खुश हूं। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ