
IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में कौन निकला आगे? CSK के इस खिलाड़ी के नाम पर्पल कैप
IPL 2025: आईपीएल 2025 के मैचों का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक होती जा रही है।
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल के 20वें मैच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में बदलाव देखने को मिला है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी भी लखनऊ सुपर जाइंट्स के निकोलस पूरन पहले पायदान पर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक चार मैचों में 201 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 199 रन हैं।
191 रनों के साथ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर हैं। दूसरी ओर पर्पल कैप की रेस में अभी भी पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद बने हुए हैं, जिन्होंने चार मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या फिर से आ गए हैं, जिनके नाम 10 विकेट हैं। 9 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहम्मद सिराज हैं।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: