Vaibhav Sooryavanshi: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है.
फर्ग्यूसन ने कहा कि वह वैभव को गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं और सीरीज में उनसे होने वाले खतरे के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने वैभव को जल्द ही टीम इंडिया में शामिल करने के सिलेक्टर्स के फैसले का समर्थन भी किया.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले लॉकी फर्ग्यूसन?
लॉकी फर्ग्यूसन ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और आगामी सीरीज में उनसे मिलने वाली चुनौती के बारे में खुलकर बात की. फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल में उनके खिलाफ खेला था. वह वाकई प्रतिभाशाली हैं. उनकी प्रतिभा बेमिसाल है. उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना कोई हैरानी की बात नहीं है. उन्होंने आईपीएल के अब तक जो दो सीजन खेले हैं उनमें उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है.’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं न्यूजीलैंड में उनकी चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूं. उनका न्यूजीलैंड में यह पहला अनुभव होगा. मुझे नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेली है या नहीं. यह एक शानदार सीरीज होगी.’’ बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 सीरीज के बाद, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत की टीम बेहद मजबूत है. लेकिन न्यूजीलैंड में उनकी मेजबानी करना वाकई शानदार होगा.’’
ये भी पढ़ें- IND vs WI: तीसरे T20I में भी वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल, बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी!
वैभव का सामना कर चुके हैं फर्ग्यूसन
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे और लॉकी फर्ग्यूसन का सामना करेंगे. हालांकि, इससे पहले आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर हो चुकी है. फर्ग्यूसन ने वैभव को सिर्फ 5 गेंदें की हैं, जिसमें 15 साल के स्टार बल्लेबाज ने दो छक्के और एक चौके सहित 16 रन बनाए हैं. 35 वर्षीय फर्ग्यूसन लगभग एक दशक से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. वह पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) सहित 5 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं.
वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव ने भारत के लिए अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 186.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं. हालांकि, वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला है. इससे पहले उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव को कितने मौके मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines