IPL 2025 LIVE: एक हफ्ते के लिए IPL सस्पेंड, अरुण जेटली स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

IPL 2025 LIVE: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने IPL 2025 का आयोजन रद्द कर दिया है। जानिए इससे जुड़े तमाम अपडेट्स…

Ipl 2025

Ipl 2025

IPL 2025 LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बीसीसीआई ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2025 को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन अटैक किए, जिसकी वजह से धर्मशाला में खेला गया पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया था। आईपीएल के अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड होने के बाद अब बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने पर है। बीसीसीआई जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-

विज्ञापन

LIVE UPDATES

स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

आईपीएल के स्थगित होने के बाद दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीडीसीए के पास धमकी भरा मेल आया है।

एक हफ्ते के लिए IPL सस्पेंड

IPL 2025 LIVE: आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां अब इसे एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। इस पर अब समीक्षा बैठक के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

BCCI के फैसले पर सूर्यकुमार ने किया रिएक्ट

IPL 2025 LIVE: बीसीसीआई के आईपीएल 2025 रद्द करने पर बीसीसीआई भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार ने रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। आप ही की वजह से हम सुरक्षित अपने घरों में रह पाते हैं। सीमाओं पर हमारी रक्षा करने में आपकी शक्ति और दृढ़ संकल्प को सलाम। हम आपका धन्यवाद करते हैं। जय हिंद...।

खिलाड़ियों को उनके देश भेजेगा BCCI

IPL 2025 LIVE: आईपीएल के अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड होने के बाद अब बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने पर है। बीसीसीआई जल्द ही इसका इंतजाम करेगा।

इंग्लैंड दौरे के बाद दोबारा शुरू हो सकता है IPL

IPL Suspended: रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले पूरे किए जा सकते हैं। टीम इंडिया को एक जून 2025 से 31 जुलाई 2025 के बीच इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

BCCI ने रद्द किया आईपीएल 2025

IPL 2025 LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ