Litton Das Creates World Record: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी में खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. यह मुकाबला भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. लिटन ने पहली पारी में 52 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा. इसके साथ ही वह विकेट के पीछे एक टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 9 शिकार करने का कारनामा किया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो इससे पहले किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया था.
लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास
अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैच में में लिटन दास ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया. लिटन ने बतौर विकेटकीपर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक 9 शिकार करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वहीं, लिटन ने पहली पारी में 52 रन और दूसरी पारी में 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खली. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 9 शिकार करने के साथ 150 से ज्यादा रन बनाए हो.
लिटन से पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 2013 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 134 रन बनाने के साथ विकेट के पीछे 11 खिलाड़ियों का शिकार किया था. वहीं, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 140 रन बनाने के साथ विकेट के पीछे 9 शिकार किए थे. लिटन को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया.
ये भी पढ़ें- ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब गिल्लियां उखड़ने पर भी आउट नहीं होगा बल्लेबाज!
रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ बांग्लादेश-अफगानिस्तान टेस्ट मैच
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 रन बनाए. टीम के लिए शादमान इस्लाम ने 67, तंजीद हसन ने 83 और लिटन दास ने 53 रनों की पारियां खेलीं. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सैफी ने चार और यामीन अहमदजई ने तीन विकेट हासिल किए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमट गई. कप्तान रहमत शाह ने 105 और अब्दुल मलिक ने 62 रन बनाए.
इस तरह बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 372 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का विशाल लक्ष्य मिला. मैच के आखिरी दिन अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 346 रन बना लिए थे. रहमत शाह ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक जड़ा, लेकिन बांग्लादेश की टीम आखिरी दो विकेट हासिल नहीं कर सकी. आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड? जानें टीम इंडिया का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines