Lionel Messi Retires: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. कुछ महीनों पहले उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. 6 अक्टूबर को उन्होंने बेनिन के खिलाफ अपने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का आखिरी मुकाबला खेला. एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में हुए इस आखिरी मैच में मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया और एक गोल करके अपने ऐतिहासिक करियर का अंत किया. अर्जेंटीना ने 3-0 से इस मैच में जीत दर्ज की और मेसी को भावुक फेयरवेल दिया.
लियोनेल मेसी ने खेला आखिरी मैच
6 अक्टूबर (भारत में 7 अक्टूबर) को लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए अपना अंतिम मैच खेला. बेनिन के खिलाफ फ्रेंडली मैच में मेसी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. मेसी पूरे 90 मिनट तक मैदान पर रहे और उन्होंने पेनल्टी के जरिए 71वें मिनट पर एक गोल भी किया. मुकाबले में अर्जेंटीना को 3-0 से जीत मिली, जिसमें मेसी का एक गोल और दो असिस्ट शामिल थे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद मेसी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था और अब उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का आखिरी मैच खेला.
कैसा था मेसी का रिकॉर्ड?
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अगस्त 2005 में अपना डेब्यू किया था. उस समय वह सिर्फ 18 साल के थे और हंगरी के खिलाफ मैच में सब्स्टीट्यूट के रूप में आए थे. इसके बाद मेसी ने अर्जेंटीना की टीम में अपनी जगह बनाई और सालों तक कप्तानी भी की. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 208 मैचों में हिस्सा लिया और कुल 126 गोल किए. वह फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें:- 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान, इन देशों से होगी टक्कर
अपने इंटरनेशनल करियर में लियोनेल मेसी के नाम 67 असिस्ट रहे और उन्होंने 11 बार हैट्रिक दर्ज की. मेसी ने कुल 6 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और 21 गोल किए. यह फीफा इतिहास में अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में भी 39 वर्षीय मेसी ने 8 गोल किए थे.
लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन के चलते 2022 में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था. इसके अलावा 2014 और 2026 में अर्जेंटीना टीम उपविजेता रही थी. मेसी दो बार के कोपा अमेरिका विजेता हैं. इसके अलावा उन्होंने फीफा अंडर 20 वर्ल्ड कप, कॉनमेबोल-UEFA कप ऑफ चैंपियंस और ओलंपिक गोल्ड मेडल भी जीता है. मेसी दो बार फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल और एक बार सिल्वर बूट जीतने में सफल रहे हैं. ये सभी रिकॉर्ड और उपलब्धियां साबित करती हैं कि मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल पर कितना बड़ा प्रभाव रहा है.
ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह! News 24 को बताया, ‘मलाल है कि…’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
27 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
59 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines