लियोनल मेसी के नैपकिन के लिए ऑक्शन शुरू, करोड़ों की कीमत का अनुमान

Lionel Messi Napkin Auction: लियोनल मेसी के नैपकिन के लिए ऑक्शन शुरू हो गया है। मेसी ने 13 साल की उम्र में इस पर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

Lionel Messi Napkin Contract

Lionel Messi Napkin Contract

विज्ञापन

Lionel Messi Napkin Auction: लियोनल मेसी फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किस तरह की थी। मेसी के करियर की शुरुआत में एक नैपकिन का बड़ा रोल रहा है। अब वो आइकॉनिक नैपकिन नीलाम होने जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी ने इस नैपकिन पर 13 साल की उम्र में अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब वह नीलामी के लिए तैयार है। हालांकि ऑक्शन मार्च में निर्धारित की गई थी, लेकिन नैपकिन स्वामित्व पर विवाद के कारण इसमें देरी हो गई।

विज्ञापन

17 मई तक खुली रहेगी नीलामी

बताया जा रहा है कि नैपकिन की गाइड प्राइस $374,700-$624,500 तक यानी करीब 5.21 करोड़ हो सकती है। गाइड प्राइस किसी भी चीज का मूल्य निर्धारित करने के लिए बनाई जाती है। जिससे यह तय करने में मदद करती है कि किसी चीज का प्राइस क्या हो सकता है। ब्रिटिश नीलामी होम बोनहम्स के पास बोली 17 मई तक खुली रहेगी।

साल 2000 में साइन किया था कॉन्ट्रैक्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कॉन्ट्रैक्ट साल 2000 में हुआ था। मेसी के पिता बार्सिलोना के साथ इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में सोच रहे थे। उन्होंने अपने बेटे को अर्जेंटीना वापस ले जाने का संकेत दे दिया था। तभी डायरेक्टर कार्ल्स रेक्साच ने जल्दबाजी में एक नैपकिन पर ये कॉन्ट्रैक्ट करवाया। गैगियोली तब डील ब्रोकर की भूमिका में थे। नैपकिन पर हस्ताक्षर के बाद से यह गैगियोली के कब्जे में रहा।

विज्ञापन

मेसी बार्सिलोना के लिए 20 साल तक खेले। जहां उन्होंने 10 लालिगा खिताब, सात कोपास डेल रे और चार चैंपियंस लीग ट्रॉफी में जीत हासिल की। इसके बाद वे पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल हो गए। मेसी इस समय अमेरिकी फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन

क्या था विवाद? 

दरअसल, नैपकिन को लेकर एजेंट होरासियो गैगियोली और मैनेजर जोसेप मिंगुएला के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि नैपकिन पिछले दो दशकों से होरासियो गैगियोली के पास था। नीलामी के बारे में मिंगुएला ने अपना दावा किया है। बोनहम्स के अनुसार, नैपकिन वेबसाइट पर होरासियो गैगियोली की संपत्ति के रूप में लिस्टेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ