लियाम मैकार्थी ने बनाया 'शर्मनाक' World Record, टी-20 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले बने गेंदबाज

Liam McCarthy: वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। सीरीज के तीसरे मैच में लियाम मैकार्थी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुट गया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Cricket News (51)
विज्ञापन

Liam McCarthy: आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियाम मैकार्थी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे टी20 क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के गेंदबाज के तौर पर चार ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही, वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज भी बन गए हैं।

मैकार्थी के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे। खासतौर पर एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, कासी कार्टी और रोमारियो शेफर्ड ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 256 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisment

मैकार्थी के 4 ओवर में पड़े 81 रन

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लियाम मैकार्थी ने अपने चार ओवर में 81 रन दे दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। यह किसी फुल मेंबर टीम के गेंदबाज द्वारा दिया गया सबसे ज्यादा रन है। उनसे ज्यादा रन सिर्फ गाम्बिया के मूसा जोबार्टे ने खर्च किए हैं, जिन्होंने 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार ओवर में 93 रन लुटाए थे।

मैकार्थी के ओवरों की बात करें तो उनका पहला ओवर ही काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें 18 रन बने। हालांकि, उन्होंने दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और थोड़ी वापसी जरूर की। लेकिन अंतिम दो ओवरों में कासी कार्टी और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर 12 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के जड़ दिए। आखिरी ओवर में मैकार्थी ने 24 रन दे दिए।

एविन लुईस की तूफानी पारी

वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर एविन लुईस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 206.81 रहा। वहीं कप्तान शाई होप ने भी 27 गेंदों पर 51 रन की तेज पारी खेली।

विज्ञापन

कासी कार्टी और शेफर्ड ने किया स्कोर मजबूत

टीम में डेब्यू कर रहे कासी कार्टी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 6 गेंदों में 19 रन ठोके जिसमें 3 छक्के शामिल थे। इन सभी बल्लेबाजों की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह मुकाबला लियाम मैकार्थी के लिए भूलने लायक रहा, लेकिन टी20 क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम अब एक रिकॉर्ड के साथ दर्ज हो गया है – हालांकि एक शर्मनाक रिकॉर्ड के रूप में।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ