IND vs ENG: ऋषभ पंत की चोट पर इंग्लिश खिलाड़ी ने सुनाया फैसला, टीम इंडिया की बढ़ने वाली है टेंशन

Rishabh Pant injury: ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। पंत की चोट पर इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने बात की है।

Cricket News - 2025-07-24T042105.813
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए हैं। उन्हें मैच के दौरान ही अस्पताल ले जाया गया। पंत रिटार्यड हर्ट हो गए हैं, जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंत की चोट पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए 8 साल बाद वापसी कर रहे लियाम डॉसन ने बड़ा अपडेट दिया है। उनका मानना है कि पंत इस मैच में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मैच के बाद पंत पर बड़ी टिपण्णी की है।

Advertisment

पंत की चोट पर इंग्लिश खिलाड़ी ने दिया बयान

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद लियाम डॉसन ने पंत की इंजरी पर बात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के बारे में विचार हैं, लेकिन मैं उन्हें मैच में आगे खेलते हुए नहीं देख सकता। इससे चोट की गंभीरता का पता चलता है। उनके बयान से साफ हो गया कि पंच का चौथे टेस्ट मैच में खेल पाना मुश्किल है। पंत की चोट पर बीसीसीआई ने भी बात की है। बोर्ड ने कहा है कि मेडिकल टीम लगातार स्टार खिलाड़ी पर नजर बनाए हुए है।

कैसे चोटिल हुए पंत?

भारतीय पारी के 68वें ओवर के दौरान ऋषभ पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्विप शॉट खेलने का प्रयास किया। इस दौरान गेंद उनके पैर पर लगती है और वह बुरी तरह घायल हो जाते हैं। थोड़ी देर बाद पंत का दाहिना पैर सूज जाता है और खून भी आने लगता है। पंत इसके बाद मैदान पर लेट जाते हैं। मौके पर मेडिकल टीम उनका उपचार करती है और उन्हें सपोर्ट स्टाफ की मदद से स्टेडियम के बाहर ले जाया जाता है। फिर पंत स्कैन के लिए अस्पताल रवाना हो जाते हैं।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे पंत

पंत इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में बतौर विकेटकीपर 1 हजार रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बने थे। आज तक कोई भी विदेशी विकेटकीपर इंग्लैंड में ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था। उन्होंने इस मैच में 48 गेंद का सामना किया और 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 37 रन बनाए

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ