टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंकाई खिलाड़ी का करिश्मा, ऐसा करने वाला बना तीसरा गेंदबाज

South Africa vs Sri Lanka: श्रीलंकाई खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बड़ा कारनामा किया है। अब इस खिलाड़ी की खास लिस्ट में एंट्री हुई है।

SL vs SA (1)

South Africa vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मुकाबला 5 दिसंबर से गकेबरहा में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा ने अपनी टीम के लिए बड़ा कीर्तिमान किया। वह श्रीलंका की ओर से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

लाहिरु कुमारा का शानदार प्रदर्शन

श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा कीर्तिमान किया। वह श्रीलंका के लिए टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। लाहिरु कुमारा लसिथ मलिंगा के खास ग्रुप में शामिल हो गए।

विज्ञापन

श्रीलंका के लिए टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का कारनामा लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 5029 गेंदों में अपने शुरुआती 100 विकेट अपने नाम किए थे।

इसके अलावा प्रभात जयसूर्या दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 5278 गेंदों में ये कारनामा किया है। वहीं अब तीसरे स्थान पर लाहिरु कुमारा ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्हें 100 विकेट लेने में 5574 गेंदों की जरूरत पड़ी। चौथे स्थान पर दिलहारा फर्नांडो 6148 गेंदों में 100 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा पांचवें स्थान पर दिलरुआन परेरा हैं, जिन्होंने 6185 गेंदों में 100 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

लसिथ मलिंगा – 5029 गेंद

विज्ञापन

प्रभात जयसूर्या – 5278 गेंद

लाहिरु कुमारा – 5574 गेंद

विज्ञापन

दिलहारा फर्नांडो – 6148 गेंद

दिलरुआन परेरा – 6185 गेंद

विज्ञापन

मैच का हाल

5 दिसंबर से साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 86.3 ओवर में 269/7 रन बना लिए हैं।

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 35 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा टोनी डी जोरजी का खाता नहीं खुल सका। रयान रिकेल्टन ने 250 गेंदों में 101 रन बनाए थे। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 78 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कुमारा ने 3 विकेट झटके हैं। दूसरे दिन उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ