Kylian Mbappe Surpasses Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. मेसी को वर्ल्ड कप इतिहास का ‘किंग’ माना जाता है, क्योंकि उनके सबसे ज्यादा गोल थे. हालांकि, अब 27 साल के एक धाकड़ खिलाड़ी ने मेसी का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया है. यह खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दो गोल करके ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया.
मेसी की बादशाहत खत्म!
लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में 21 गोल के साथ टॉप पर थे. किसी ने भी आज तक उनसे अधिक गोल नहीं किए थे. दूसरे स्थान पर 20 गोल के साथ किलियन एम्बाप्पे थे. इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मियामी स्टेडियम में तीसरे पायदान के लिए मैच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 6-4 से जीत दर्ज की. हालांकि, फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने दो गोल दागे.
27 साल का ये खिलाड़ी इसी के साथ 22 गोल करके फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक गोल दागने वाला खिलाड़ी बन गया. मेसी के नाम 31 मैचों में 21 गोल हैं, वहीं किलियन एम्बाप्पे ने अपने वर्ल्ड कप करियर के 22वें मैच में 22वां गोल कर मेसी की बादशाहत खत्म कर दी.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup में लियोनेल मेसी की बादशाहत पर खतरा! फाइनल से पहले यह धाकड़ खिलाड़ी छीन सकता है ताज
फाइनल में मेसी के पास आगे निकलने का मौका
लियोनेल मेसी के पास किलियन एम्बाप्पे से आगे निकलने का एक आखिरी मौका है. वो अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने जा रहे हैं. इस मैच में अगर मेसी ने दो या उससे ज्यादा गोल कर दिए, तो वो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में एम्बाप्पे से आगे निकल जाएंगे.
गोल्डन बूट की रेस में भी एम्बाप्पे आगे निकल गए
लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में 8 गोल और 4 असिस्ट्स के साथ सबसे आगे थे. किलियन एम्बाप्पे दो गोल करके इस वर्ल्ड कप में भी नंबर 1 बन चुके हैं. उनके नाम 10 गोल हैं. गर मेसी फाइनल में दो गोल कर देते हैं, तो बेहतर असिस्ट रिकॉर्ड के दम पर वह गोल्डन बूट की रेस में फिर सबसे आगे निकल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: एम्बाप्पे की फ्रांस का फिर टूटा ‘घमंड’, इंग्लैंड ने अहम मैच में 6-4 से चटाई धूल
संबंधित खबरें
IND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
14 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
43 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines