FIFA World Cup में लियोनेल मेसी की बादशाहत पर खतरा! फाइनल से पहले यह धाकड़ खिलाड़ी छीन सकता है ताज

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 20 जुलाई को फाइनल से पहले मेसी से बादशाहत छिन सकती है. फ्रांस का स्टार खिलाड़ी सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में आगे निकल सकता है.

Lionel Messi

मेसी की बादशाहत पर खतरा (Image: Instagram/leomessi)

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लियोनेल मेसी खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जेंटीना की भिड़ंत 20 जुलाई को स्पेन से होने जा रही है. मेसी का लक्ष्य अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनाना है. मेसी इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और लग रहा है कि अब उनसे आगे निकलना मुश्किल होगा. हालांकि, फाइनल से पहले मेसी की बादशाहत पर किलियन एम्बाप्पे के रूप में एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ सकते हैं एम्बाप्पे

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे इस फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. दोनों ने अब तक 8-8 गोल किए हैं. हालांकि, मेसी के नाम कुल 4 असिस्ट हैं, वहीं किलियन ने 3 असिस्ट किए हैं. इसी वजह से मेसी गोल्डन बूट की रेस में आगे हैं. हालांकि, मात्र एक गोल मेसी को पीछे छोड़ सकता है.

विज्ञापन

स्पेन से हार के बाद फ्रांस भले ही फाइनल की रेस से बाहर हो गई, लेकिन अभी उनकी भिड़ंत इंग्लैंड से 19 जुलाई को फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए होने वाली है. फाइनल मैच 20 जुलाई को होने जा रहा है. 19 जुलाई को किलियन एम्बाप्पे इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे और अगर यहां उन्होंने 1-2 गोल दाग दिए, तो वो गोल्डन बूट की रेस में मेसी को पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर भी खतरा

लियोनेल मेसी के नाम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है. अब तक मेसी ने कुल 21 गोल किए हैं. किलियन एम्बाप्पे ने 20 गोल किए हैं. अगर किलियन ने इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल कर दिए, तो वो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

मेसी के लिए अपना यह रिकॉर्ड बचाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप रहने वाला है, वहीं एम्बाप्पे अभी 27 साल के हैं और भविष्य में भी फीफा विश्व कप खेलेंगे. हालांकि, मेसी के एक्टिव करियर के दौरान ही एम्बाप्पे के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ