---विज्ञापन---

FIFA World Cup: एम्बाप्पे की फ्रांस का फिर टूटा ‘घमंड’, इंग्लैंड ने अहम मैच में 6-4 से चटाई धूल

England Defeated France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच हुआ. इस मैच में इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और कमबैक के बावजूद फ्रांस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

England Defeated France: फ्रांस और इंग्लैंड अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हारने के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी. हालांकि, दोनों देशों के बीच 19 जुलाई को मियामी स्टेडियम में तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मैच देखने को मिला. फ्रांस इस टूर्नामेंट को जीतने की फेवरेट मानी जा रही थी लेकिन वो फाइनल तक नहीं पहुंच पाई. इंग्लैंड ने एक बार फिर उनका घमंड तोड़ा और तीसरे पायदान के लिए हुए इस अहम मैच में 6-4 से जीत दर्ज की.

पहले हाफ में इंग्लैंड का रहा दबदबा

फ्रांस के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए खेले गए इस अहम मैच में इंग्लैंड का पहले हाफ में दबदबा रहा. तीसरे मिनट में डेक्लान राइस ने शानदार स्ट्राइक लगाकर पहला गोल दागा. 18वें मिनट में एज़री कोन्सा ने फ्रांस के डिफेंस को भेदते हुए गोल किया और इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम से पहले इंग्लैंड के बुकायो साका ने दो गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया.

---विज्ञापन---

दूसरे हाफ में फ्रांस का कमबैक असफल

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही किलियन एम्बाप्पे ने गोल करके स्कोर 4-1 कर दिया. इसके बाद ब्रेडली बरसोला और किलियन एम्बाप्पे ने एक-एक और गोल किया, जिससे स्कोर 4-3 हो गया. लग रहा था कि फ्रांस अपने इस मोमेंटम को जारी रखेगी लेकिन 87वें मिनट में बुकायो साका ने पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 5-3 कर दिया. इसके बाद उस्मान डेम्बले ने फ्रांस के लिए एक और गोल किया, जिससे स्कोर 5-4 हो गया. हालांकि, मैच के अंतिम समय में जुड बेलिंघम ने तीन डिफेंडर्स को पछाड़ते हुए फिर गोल दागा और 6-4 से इंग्लैंड को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी करोड़ों की बारिश, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, रकम जान उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

बुकायो साका ने रचा इतिहास

अपने तीन शानदार गोल के जरिए बुकायो साका ने इतिहास रच दिया. वो फ्रांस के खिलाफ वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पेले ने 1958 में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी. इंग्लैंड के बुकायो साका ने 68 साल बाद फ्रांस के खिलाफ यह कारनामा किया.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन के खिलाफ कैसा है मेसी की टीम अर्जेंटीना का रिकॉर्ड? जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

---विज्ञापन---

First published on: Jul 19, 2026 06:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola