भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण मैच विनर LPL से हुआ बाहर

Sri Lanka Cricket Team: भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर्स के कप्तान कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण LPL 2026 से बाहर हो गए हैं.

Sri Lanka Cricket Team (PIC Credit- AI)

Sri Lanka Cricket Team (PIC Credit- AI)

Sri Lanka Cricket Team: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 से बाहर हो गए हैं. उनकी चोट ने न सिर्फ कोलंबो कैप्स की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि श्रीलंका टीम की भी टेंशन भी बढ़ा दी है.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. ऐसे में सीरीज से पहले श्रीलंका के लिए मेंडिस की फिटनेस सबसे बड़ी चिंता की विषय बन गई है.

विज्ञापन

कुसल मेंडिस को कैसे लगी चोट?

दरअसल, कुसल मेंडिस 19 जुलाई को लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 में कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. बल्लेबाजी के दौरान रन लेने की कोशिशल में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

वहीं, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 31 वर्षीय मेंडिस अब नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में इलाज और रिहैबिलिटेशन करेंगे. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर और रिकवरी में कितना समय लगेगा.

विज्ञापन

कमिंदु मेंडिस को मिली कप्तानी

कुसल मेंडिस की गैरमौजूदगी में कोलंबो कैप्स ने टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर कमिंदु मेंडिस को सौंप दी है. अब कमिंदु LPL 2026 के बाकी मुकाबलों में कोलंबो टीम की कमान संभालेंगे. बता दें कि, कुसल श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं और तीनों फॉर्मेट में टीम की रीढ़ हैं. भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद थी. ऐसे में अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाए तो श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली से अभिषेक शर्मा तक, जिम्बाब्वे की धरती पर इन 22 भारतीय खिलाड़ियों ने किया है इंटरनेशनल डेब्यू

शानदार फॉर्म में थे कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस को यह चोट ऐसे समय आई है, जब शानदार फॉर्म में चल रहे थे. LPL 2026 के अपने पहले ही मैच में मेंडिस ने गॉल गैलेंट्स के खिलाफ 53 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली थी. इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पारियों में 550 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.19 रहा.

विज्ञापन

वहीं, इस साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2026 में अब तक कुसल मेंडिस ने टी20I क्रिकेट की 14 पारियों में 408 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.35 रहा. इसके अलावा, वनडे क्रिकेट में उन्होंने चार पारियों में 211 रन बनाए हैं और उनका औसत 70.33 का रहा है. ऐसे में भारत के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले उनकी चोट श्रीलंका के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ