IND vs ZIM: टीम इंडिया को जीत के लिए हरारे में करना होगा ये 5 काम, तभी टूटेगा ये हार का सिलसिला

IND vs ZIM: टीम इंडिया पिछले 7 टी-20 मैचों में से एक भी नहीं जीत सकी है. ऐसे में इस वर्ल्ड चैंपियन टीम पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके जीत की पटरी पर आना होगा. जिससे टीम का भी दोबारा आत्मविश्वास बढ़ सके.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम पहले जब भी जिम्बाब्वे दौरे पर जाती थी, तो मुकाबलों के दौरान रिस्क लिया जाता था. हालांकि इस बार स्थिति बदल गई है. जिम्बाब्वे से ज्यादा दबाव में टीम इंडिया नजर आ रही है. ऐसे में 23 जुलाई को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को जीत दर्ज करना होगा. जिससे वो अपने आलोचकों को जवाब दे सके और कप्तान श्रेयस अय्यर का खाता खुल सके. ऐसे में जीत के लिए भारतीय टीम को 5 बड़े काम करने होंगे. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

पावरप्ले में बनाना होगा बड़ा स्कोर

पावरप्ले में बनाना होगा बड़ा स्कोर 2 / 6

जिम्बाब्वे के मैदान पर भी बड़े स्कोर नहीं बनते हैं. ऐसे में नई गेंद का फायदा उठाकर टीम इंडिया को पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनाना होगा. खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने का दबाव होगा. वहीं अभिषेक शर्मा को भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होगी.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

बीच के ओवरों में नहीं रुकनी चाहिए रन बनाने की स्पीड

बीच के ओवरों में नहीं रुकनी चाहिए रन बनाने की स्पीड 3 / 6

पिछले कुछ मैचों से टीम इंडिया बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रही है. जिसके कारण ही अंत में टीम इंडिया मनचाहे स्कोर तक नहीं पहुंच पा रही है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा को आक्रामक अंदाज में ही खेलना होगा. (Pic Credit- AI Generated) 

डेथ ओवरों का उठाना होगा फायदा

डेथ ओवरों का उठाना होगा फायदा 4 / 6

अंत के ओवरों में टीम इंडिया को बड़े ओवर निकालने होंगे. जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सके. इसी समस्या को खत्म करने के लिए ही टीम इंडिया ने रिंकू सिंह की टीम में वापसी कराई है. ऐसे में रिंकू सिंह को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होगी. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

स्पिनरों को देना होगा योगदान

स्पिनरों को देना होगा योगदान 5 / 6

पिछले 2 सीरीज से टीम इंडिया के स्पिनर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं. ऐसे में स्पिनरों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ गेंदबाजी करनी होगी. जिससे बीच के ओवरों में टीम इंडिया ना सिर्फ रन रोके बल्कि विकेट भी अपने नाम करे. (Pic Credit- Indian Crcket Team Instagram) 

पावरप्ले में निकालने होंगे विकेट

पावरप्ले में निकालने होंगे विकेट 6 / 6

सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी के दौरान भी टीम इंडिया को पावरप्ले का फायदा उठाना होगा. अगर भारतीय गेंदबाजों को पावरप्ले में विकेट मिले, तो विपक्षी टीम के लिए मैच में बने रहना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन