विराट कोहली से अभिषेक शर्मा तक, जिम्बाब्वे की धरती पर इन 22 भारतीय खिलाड़ियों ने किया है इंटरनेशनल डेब्यू

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की धरती पर अब तक 22 भारतीय खिलाड़ी अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम शामिल है. जिम्बाब्वे की धरती भारतीय खिलाड़ियों का डेब्यू हब बन चुकी है.

AI Created Image

AI Created Image

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. भारतीय टीम की निगाहें अब इस सीरीज पर टिकी हुई है. टीम हर हाल में जिम्बाब्वे का किला फतह करना चाहेगी. क्योंकि टीम इंडिया को इससे पहले लगातार 3 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिम्बाब्वे की धरती पर अब तक 22 भारतीय खिलाड़ियों का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू हुआ है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे बना भारत का डेब्यू हब

जिम्बाब्वे की धरती भारतीय खिलाड़ियों का डेब्यू हब रहा है. साल 2010 से लेकर साल 2024 तक भारत की ओर से 22 खिलाड़ियों ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर अभिषेक शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं. कुछ खिलाड़ियों ने भारत के लिए लंबा खेला और एक समान्य खिलाड़ी से दिग्गज तक का सफर तय किया. हालांकि कुछ खिलाड़ियों का सफर जल्द ही खत्म हो गया.

विज्ञापन

इन 22 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे की धरती पर किया डेब्यू

विराट कोहली (2010), रविचंद्रन अश्विन (2010), नमन ओझा (2010), अमित मिश्रा (2010), स्टुअर्ट बिन्नी (2015), केदार जाधव (2015), मनीष पांडे (2015), अक्षर पटेल (2015), संदीप शर्मा (2015), संजू सैमसन (2015), युजवेंद्र चहल (2016), ऋषि धवन (2016), मनदीप सिंह (2016), केएल राहुल (2016), जयदेव उनादकट (2016), धवल कुलकर्णी (2016), बरिंदर सरां (2016), ध्रुव जुरेल (2024), रियान पराग (2024), साई सुदर्शन (2024), तुषार देशपांडे (2024) और अभिषेक शर्मा (2024).

विज्ञापन

पहले मैच में डेब्यू कर सकते हैं ये 2 खिलाड़ी

जिम्ब्बावे के खिलाफ पहले मैच में 2 भारतीय खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है. अशोक शर्मा और और यश ठाकुर को मौका मिलने की उम्मीद है. ये दो खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं और टीम मैनेजमेंट इन्हें जरूर अजमाना चाहेगी. भारतीय टीम पहले ही मैच से जिम्बाब्वे पर दबाव बनाना चाहेगी, क्योंकि भारत ने हाल ही में लगातार 3 सीरीज गंवाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ