Asia Cup 2025: कुलदीप यादव ने की इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की तारीफ, विवाद के बीच सामने आया VIDEO

Asia Cup 2025 IND vs PAK: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन अफरीदी की तारीफ करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Kuldeep Yadav Asia Cup 2025

Kuldeep Yadav Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 Kuldeep Yadav: भारतीय टीम को अपना अगला मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ अबू धाबी में खेलना है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। 21 सितंबर को टीम इंडिया का सुपर-4 में पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने लीग मैचों में पाकिस्तान को हराया था। मैच से पहले टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए, जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कुलदीप पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की तारीफ करते दिखे। पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते अब कुलदीप यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कुलदीप ने की इस खिलाड़ी की तारीफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कुलदीप यादव से पूछा गया कि ऐसी कौनसी गेंद होती है जिसको डालने के बाद आपको लगता है कि आपने अच्छी गेंदबाजी की है। इसपर जवाब देते हुए कुलदीप यादव ने कहा “इसका जवाब मैं क्यों दूं कि मैं क्या फिल करता हूं। आप जब गेंदबाजी करते हुए हैं तो बल्लेबाज को रीड करते हैं। कुछ बल्लेबाज अच्छा खेलते हैं। शाहीन अफरीदी पिछले कुछ मैचों से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने गेंदबाजों की खूब पिटाई भी की है।” कुलदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान 21 सितंबर को कौन मारेगा बाजी? रवि शास्त्री ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी

बता दें, पिछले 2 मैचों से शाहीन अफरीदी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने 16 गेंदों पर 33 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के निकले थे। इसके अलावा यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शाहीन ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

कमाल की फॉर्म में कुलदीप यादव

एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। अभी तक वे 2 मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं। पहले मैच में यूएई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने 4 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप ने 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ