Kuldeep Sen Uprooted Matthew Wade Stump RR vs GT: कुलदीप सेन…वो युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज जिसने अपनी शानदार गेंदबाजी से दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेलने आए कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दंग कर दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने मैथ्यू वेड को इस तरह आउट किया कि दर्शक हैरान गए।
11वें ओवर में मैथ्यू वेड को किया बोल्ड
ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। पांच गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे मैथ्यू वेड क्रीज पर अपने पैर जमा रहे थे। इतने में कुलदीप सेन आए और पहली ही गेंद ऑफ स्टंप पर इतनी घातक डाली कि जैसे ही वेड का बल्ला इससे टच हुआ, चट्ट की आवाज आई और गिल्लियां बिखर ले गई। कुलदीप की ये घातक गेंद देख मैथ्यू वेड भी दंग रह गए। इसके बाद कुलदीप ने इसे सेलिब्रेट किया। कुलदीप की इस घातक गेंद को जब तक मैथ्यू वेड समझते, तब तक उनका काम तमाम हो गया।
अभिनव मनोहर को किया बोल्ड
इसके बाद कुलदीप का कहर नहीं रुका। उन्होंने इसी ओवर की चौथी गेंद पर अभिनव मनोहर को बोल्ड कर अपना जलवा बिखेर दिया। इस मैच में कुलदीप सेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैथ्यू वेड और अभिनव मनोहर से पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू किया था। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
आईपीएल 2024 का बेहतरीन आगाज
आपको बता दें कि रीवा मध्य प्रदेश के रहने वाले कुलदीप सेन ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने 7 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे। जबकि पिछले सीजन उन्होंने सिर्फ दो मुकाबले खेले। जिसमें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। अब कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इस सीजन का आगाज कर दिया है। बताते चलें कि कुलदीप के पिता सैलून चलाते हैं। उन्होंने संघर्ष कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं।
ये भी पढ़ें: ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…’ जयपुर की जनता ने शुभमन गिल को चिढ़ाया
ये भी पढ़ें: RR vs GT: रियान पराग ने मारा ऐसा छक्का, बच्चे की निकल गई चीख
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रियान पराग में कैसे आया इतना बदलाव? बल्लेबाज ने खोला अपने 2.0 वर्जन का राज
ये भी पढ़ें: RR vs GT: क्या संजू सैमसन को नहीं हुआ टॉस पर यकीन? सिक्का निहारता चला गया कप्तान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines