'ओ पाकिस्तान यहां मत आना…', पूर्व भारतीय दिग्गज ने मोहसिन नकवी को सरेआम लताड़ा

 T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप 2026 में भाग न लेने की धमकी दे दी है. इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ने मोहसिन नकवी को लताड़ा है और यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान भारत से न खेलने का बहाना ढूंढ रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर विवाद जारी है. बांग्लादेश, वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले चुका है. अब पाकिस्तान ने भी अपना ड्रामा शुरू कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है. फिलहाल पाकिस्तान सरकार की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं है. अब इस मामले में पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के श्रीकांत ने मोहसिन नकवी को लताड़ा है. उनका बयान चर्चा में है.

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज ने सरेआम सुनाई खरी खोटी

भारतीय टीम विश्व कप 2026 की प्रबल दावेदार है. टीम शानदार फॉर्म में भी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है. ऐसे में के श्रीकांत ने अपने यू ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा “पिछले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 ओवर में 209 रन बनाए थे. तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 10 ओवर में 150 रन बना लिए. इसे देखकर कई टीमें कह सकती हैं, ‘नहीं, हम नहीं आ रहे. कप आप अपने पास ही रखें.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “पाकिस्तान, मत आना. तुम्हारा खिलाड़ी मोहसिन नकवी यही कह रहा है – मत आना. तुम्हारी बुरी तरह पिटाई होगी. कोलंबो में मारा गया छक्का मद्रास में जाकर गिरेगा. सावधान रहो. सबसे अच्छा विकल्प है कि तुम न आओ. कोई बहाना ढूंढो और मत आओ. ये लड़के उन्हें बुरी तरह पीटेंगे. इससे दुनिया की हर क्रिकेट टीम को चेतावनी मिलेगी. टी20 क्रिकेट में इस तरह की बल्लेबाजी मैंने पहले कभी नहीं देखी.”

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

बांग्लादेश का हिमायती बनने के लिए पाकिस्तान अपना नाम वर्ल्ड कप से वापस ले सकती है. मोहसिन नकवी 26 जनवरी को इस विषय पर पाकिस्तानी पीएम से मिल चुके हैं. हालांकि वर्ल्ड कप में खेलने के फैसले को लेकर उन्होंने थोड़ा समय मांगा है. ऐसे में के श्रीकांत ने मोहसिन को इस बात पर लताड़ लगा दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे है और सीरीज पर कब्जा भी जमा चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ