हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद में नया खुलासा, LSG के ऑलराउंडर ने कह दी बड़ी बात

Kl Rahul Sanjiv Goenka Controversy: आईपीएल 2024 में केएल राहुल और एलएसजी मालिक संजीव गोयनका के बीच विवाद देखने को मिला था। इस मामले को लेकर अब एलएसजी के ऑलराउंडर का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Kl Rahul Sanjiv Goenka

Kl Rahul Sanjiv Goenka Controversy: आईपीएल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर भी इस सीजन काफी सवाल उठ रहे थे। वहीं एक मैच में मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी काफी गुस्से में दिखे थे। मैच के बाद एलएसजी मालिक को कप्तान केएल राहुल के ऊपर चिल्लाते हुए भी देखा गया था।

एलएसजी का ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था, जिसमें टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर केएल राहुल और गोयनका का ये वीडियो खूब वायरल हुआ और फैंस बोलने लगे कि केएल राहुल को अब एलएसजी छोड़ देनी चाहिए। वहीं अब इस मामले को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के ही एक ऑलराउंडर ने बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें:- ‘IPL में 130 रुपये का भी नहीं बिकेगा..’ यूट्यूबर ने इस खिलाड़ी का जमकर उड़ाया मजाक

विज्ञापन

राहुल-गोयनका विवाद पर कृष्णप्पा गौतम का बड़ा बयान

केएल राहुल और संजीव गोयनका के विवाद का मुद्दा काफी दिनों तक चर्चा में रहा। हालांकि अब दोनों की फिर से मुलाकात भी हो चुकी है और संजीव गोयनका का कहना है कि राहुल एलएसजी परिवार का हिस्सा है। वहीं अब टीम के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, जिस तरह से हमे उस मैच में हार मिली थी उससे संजीव गोयनका थोड़े निराश थे। हर इंसान उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरता है। इस दौरान केएल राहुल काफी धैर्य के साथ उनकी बात सुनी। उन्होंने मालिक या खिलाड़ियों का कोई पक्ष नहीं लिया। क्योंकि गोयनका को एक्सप्लेन करने से पहले हार को लेकर बातचीत करनी थी। जिस तरह से हम मैच हारे थे वो दिल तोड़ने वाला था, इस हार ने उन्हें निराश किया जिससे उनको ऐसा रिएक्ट करना पड़ा।

संजीव गोयनका ने हाल ही में लंबे समय से चल रही विवाद की खबरों के बीच केएल राहुल को डिनर के लिए अपने घर बुलाया था। जिसके बाद दोनों की मुस्कुराते और गले मिलते हुए तस्वीरें सामने आई थी। जिसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि अब राहुल और गोयनका के बीच सबकुछ ठीक है और एक बार फिर से राहुल एलएसजी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में डेब्यू, सिर्फ 2 वनडे खेले, फिर खत्म हो गया इस ओपनर का करियर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola