IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की छुट्टी! 3 बड़े कारण आए सामने

IPL 2025 Mega Auction RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अपने एक मैच विनर खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। जिसके तीन बड़े कारण सामने निकलकर आ रहे हैं।

rcb

rcb

IPL 2025 Mega Auction RCB: इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से एक धाकड़ खिलाड़ी की छुट्टी हो सकती है। शुरुआती कुछ सीजन में इस खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल 2024 में इस खिलाड़ी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था, ये खिलाड़ी न तो बल्ले और न गेंद से कुछ खास कमाल कर पाया था। जिसके चलते इस खिलाड़ी को आईपीएल 2024 बीच में ही छोड़ना पड़ा था। अब तीन बड़े कारण सामने निकलकर आ रहे हैं जिसके चलते आरसीबी इस मैच विनर खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।

विज्ञापन

3 कारणों के चलते ग्लेन मैक्सवेल की हो सकती है RCB से छुट्टी

1. आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन

विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 बेहद खराब रहा था। इस सीजन मैक्सवेल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन महज 52 रन ही निकले थे। सोशल मीडिया पर भी उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं लगातार फ्लॉप होने के चलते मैक्सवेल को ये सीजन बीच में ही छोड़ना भी पड़ा था। लेकिन टूर्नामेंट के आखिर में उनकी फिर से टीम में वापसी हो गई थी।

विज्ञापन

2. खराब गेंदबाजी

बल्लेबाजी के बाद मैक्सवेल का गेंदबाजी में भी खराब प्रदर्शन रहा था। आईपीएल 2024 में भी मैक्सवेल गेंदबाजी में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे। गेंदबाजी करते मैक्सवेल महज 6 विकेट ही हासिल कर पाए थे। ऐसे में इस बार मैक्सवेल पर आरसीबी से बाहर होने की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन

3. मैक्सवेल ने खुद दिए संकेत

विज्ञापन

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि मैक्सवेल को आरसीबी रिलीज करने वाली है। ऐसे में इस बार मैक्सवेल पर भी मेगा ऑक्शन में बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ