LSG vs PBKS, Nicholas Pooran, KL Rahul: IPL 2024 के 11वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के लिए लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल की जगह उपकप्तान निकोलस पूरन मैदान पर आए। हालांकि, राहुल प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। इसके बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या LSG ने अपना कप्तान बदल लिया है? तो आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
पूरन ने बताई वजह
टॉस के लिए मैदान पर आए निकोलस पूरन ने इस सवाल का जवाब दिया। पूरन ने बताया, “केएल राहुल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हम उन्हें इतने लंबे टूर्नामेंट में ब्रेक देना चाह रहे हैं। वह आज एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। हर किसी को अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।” वहीं लखनऊ की पिच को लेकर पूरन ने कहा कि यह एक अच्छा ट्रैक नजर आ रहा है।
LSG की प्लेइंग 11 में 3 विदेशी
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने डेब्यू किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। चूंकी केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह नवीन-उल-हक को मौका दिया जा सकता है। लखनऊ पहले बल्लेबजी कर रही है। बैटिंग के बाद केएल राहुल फिल्डिंग में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह निकोलस पूरन कप्तानी करते दिखाई देंगे। पिछले सीजन केएल राहुल के चोटिल होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने LSG का नेतृत्व संभाला था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्क्वाड में 12 नाम पक्के! IPL से मिलेंगे तीन बचे हुए खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को मिला तूफानी ओपनर! WC में रोहित के साथ मचा सकता है तबाही
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
22 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
50 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
54 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines