KL Rahul Flying Catch: केएल राहुल ने एक बार फिर बेहतरीन फील्डिंग कर साबित कर दिया है कि उन्हें दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर में से एक क्यों कहा जाता है। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लाजवाब फील्डिंग की। केएल ने अजिंक्य रहाणे का कैच पकड़कर इसका नजारा पेश किया।
चीते जैसी फुर्ती
पहले ही ओवर में केएल ने ये कैच लेकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। मैट हैनरी ने पहले ओवर की छठी गेंद डाली तो 2 गेंदों में एक रन बनाकर खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने इस पर कवर ड्राइव लगानी चाहिए, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उड़ गई। इसके बाद केएल ने फुर्ती दिखाई और चीते की तरह छलांग लगाकर एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया। ये बेहतरीन कैच देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। केएल की शानदार फील्डिंग के चलते रहाणे इस मैच में एक बार फिर फ्लॉप रहे और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
केएल का दमदार प्रदर्शन
केएल ने इसके बाद 12वें ओवर में रवींद्र जडेजा को आउट किया। जडेजा 19 गेंदों में महज 16 रन बना पाए। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले केएल की शानदार फील्डिंग ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। वे एक तरफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विकेट के पीछे भी कमाल कर रहे हैं। केएल की इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद उनका वर्ल्ड कप खेलना लगभग तय है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन, विश्व कप के लिए 6 विकेटकीपर्स ने ठोका दावा
बल्ले से बेहतरीन
बल्ले से प्रदर्शन की बात करें तो वे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। केएल ने अब तक 2 अर्धशतक जमा दिए हैं। केएल ने 286 रन जड़ चुके हैं और वे ऑरेंज कैप की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: किंग कोहली के ऑरेंज कैप पर मंडराया खतरा, ये 3 खिलाड़ी छिन सकते हैं Cap
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
12 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
56 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
12 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines