Virat Kohli Orange Cap May Snached: आईपीएल 2024 में आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। किंग कोहली इस सीजन अभी तक एक शतक जबकि 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। कोहली के बल्ले से 7 मैचों में 361 रन निकल चुके हैं। इस स्कोर के साथ ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली सबसे आगे हैं। विराट ने कई दिनों से अपने पास ऑरेंज कैप रखा है। लेकिन अब विराट के ऑरेंज कैप पर खतरा मंडरा रहा है। अगर विराट एक भी मैच में फ्लॉप होते हैं, तो उनका ऑरेंज कैप छिन सकती है।
विराट कोहली हमेशा की तरह इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन कोहली के अलावा भी 3 भारतीय बल्लेबाज ऐसे हैं, जो अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। ये सभी बल्लेबाज दांव में होंगे कि जैसे ही कोहली एक मैच में भी फ्लॉप होंगे, ये उनसे ऑरेंज कैप छीनकर आगे निकल जाएंगे। आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में भी एक खिलाड़ी कोहली के नजदीक पहुंच गया है। चलिए आपको बताते हैं ये 3 खिलाड़ी कौन हैं, जो ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकते हैं।
इस वीडियो में देखें कौन हैं ये 3 खिलाड़ी…