Kl Rahul: भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. इस सीरीज के लिए केएल राहुल को भी भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया है. केएल राहुल इस सीरीज में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. वह ऐसा कारनामा कर सकते हैं, जो आज तक एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए.

इतिहास रचने की दहलीज पर केएल राहुल

केएल राहुल तीनों ही प्रारूप को मिलाकर अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले हैं. वह सिर्फ 170 रन दूर हैं. फिलहाल केएल राहुल ने 9830 रन बनाए हैं. अगर राहुल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 170 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना एक गेंद भी गेंदबाजी किए हुए 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. राहुल ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में एक गेंद भी नहीं फेंकी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 स्टार खिलाड़ी! 

---विज्ञापन---

वहीं टीम इंडिया के लिए बिना गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं. उन्होंने 8414 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 5,637 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर ईशान किशन 2793 रनों के साथ तो पांचवें नंबर पर फारूख इंजीनियर 2725 रनों के साथ बने हुए हैं. ऐसे में अब राहुल के पास इतिहास रचने का मौका है. वह पहले मैच में भी बड़ी पारी खेलकर ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और यहां तक की एमएस धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए ही 10 हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

बिना गेंदबाजी किए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन

केएल राहुल 9,830 रन
अजिंक्य रहाणे 8,414 रन
ऋषभ पंत 5,637 रन
ईशान किशन 2,793 रन
फारूख इंजीनियर 2,725 रन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फ्लेमिंग की एंट्री से नहीं बदलेगी इंग्लैंड की किस्मत! माइकल वॉन ने धोनी का नाम लेकर दी ‘चेतावनी’