टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 स्टार खिलाड़ी! श्रीलंका दौरे पर खुद को साबित करने का आखिरी मौका

Team India: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. स्क्वाड में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो वह टीम से बाहर हो सकते हैं.

kuldeep yadav team india
1 / 6

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी है. श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है. 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं लग रही है और अब श्रीलंका दौरे पर भी अगर वह खुद को साबित नहीं कर पाए, तो टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा2 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में तीन विकेट झटके थे. प्रसिद्ध ने अब तक 7 टेस्ट खेले हैं और 25 विकेट झटके हैं. उनका रिकॉर्ड उतना खास नहीं है और अब श्रीलंका के खिलाफ उनके पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो असफल रहे, तो सिलेक्टर्स किसी अन्य गेंदबाज को मौका दे सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव3 / 6

कुलदीप यादव T20I टीम से बाहर हो गए हैं और वनडे में उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है. रवींद्र जडेजा टीम के मुख्य स्पिनर हैं और अब मानव सुथार को मौका दिया जा रहा है. टीम युवा गेंदबाजों पर फोकस कर रही है. कुलदीप ने अपने पिछले टेस्ट में तीन विकेट झटके थे. अगर कुलदीप यादव श्रीलंका दौरे पर विकेट नहीं झटक पाए, तो टीम से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

सारांश जैन

सारांश जैन4 / 6

सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. हालांकि, सारांश को वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया. सुंदर के फिट होने के बाद सारांश की जगह टीम में खतरे में पड़ सकती है. इसी वजह से श्रीलंका दौरे पर सारांश को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतना होगा, तभी वह टीम में बने रह पाएंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड5 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. (Image: ANI)

IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल6 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा. टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन