KL Rahul Fitness Suspense India vs England Test Series: भारतीय टीम के लिए मौजूदा इंग्लैंड सीरीज के दौरान खिलाड़ियों की इंजरी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। विशाखापट्टनम टेस्ट से इंजरी के कारण बाहर हुए रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सोमवार को जानकारी सामने आई थी कि केएल राहुल राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए हैं लेकिन बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया था कि वह 90 प्रतिशत फिट हैं लेकिन पूरी तरह फिट होने पर उन्हें मौका मिलेगा। यानी रांची व धर्मशाला टेस्ट के लिए वह फिट हो सकते हैं। पर अब एक ऐसी रिपोर्ट आई जिसमें पता चला कि राहुल ने अपनी असली फिटनेस का सच शायद टीम मैनेजमेंट या बोर्ड से छुपाया है।
राहुल ने कैसे छुपाया फिटनेस का सच?
दरअसल बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बड़ा दिया है। उन्होंने कहा,’अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम को पता था कि राहुल पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी चोट गंभीर है तो उन्हें स्क्वॉड में शामिल करने की छूट क्यों दी गई?’ इतना ही नहीं हाल ही में केएल राहुल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बैटिंग वीडियो से भी बवाल मच गया। इसको लेकर अधिकारी ने कहा,’खिलाड़ी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बैटिंग की वीडियो पोस्ट कर गलत सिग्नल क्यों दे रहे हैं?’ यानी बीसीसीआई द्वारा राहुल की फिटनेस पर दी गई जानकारी और इस बयान से पता चल रहा है कि राहुल की फिटनेस पर कुछ झोल जरूर है।
दरअसल केएल राहुल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बैटिंग की वीडियो शेयर की थी। इसके देखकर शायद सेलेक्टर्स को इस बात का सिग्नल गया था कि वह पूरी तरह फिट हो गए हैं। शायद इसी लिए उन्हें आखिरी तीन मैचों के स्क्वॉड में भी चुना गया। फिर अब जब पता चला कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं तो बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया।
क्या पूरी सीरीज से बाहर होंगे राहुल?
अब सवाल ऐसे भी उठने लगे हैं कि केएल राहुल पूरी टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह राहुल की इंजरी ग्रोइन की है। ग्रोइन जांघ का ऊपरी हिस्सा होता है। पिछले दो साल में लगातार राहुल इस इंजरी से परेशान रहे हैं। पिछले साल उनकी सर्जरी हुई थी। एशिया कप 2023 से पहले ही वह टीम में लौटे थे। अब एक बार फिर उनकी यह समस्या उभर आई है। उस लिहाज से कि आगे आईपीएल का बड़ा विंडो है और फिर टी20 वर्ल्ड कप भी है। इस कारण उनकी फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतना चाहेगा।
टीम के ऐलान से पहले राहुल ने शेयर किया था ये वीडियो
उनकी वापसी तब ही संभव है जब वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, वरना उनको पूरी सीरीज से भी बाहर होना पड़ सकता है। फिर देवदत्त पडिक्कल को बतौर रिप्लेसमेंट लाना भी इस ओर इशारा कर रहा है कि राहुल पूरी सीरीज से जा सकते हैं। क्योंकि अगर एक मैच की बात होती तो टीम के पास सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी हैं। अगर रिप्लेसमेंट आया है तो इसके पीछे लंबी प्लानिंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें- स्टार भारतीय क्रिकेटर के घर हुई अनहोनी, बदमाशों ने पीट-पीटकर की करीबी की हत्या
यह भी पढ़ें- U19 World Cup में हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, उदय सहारन समेत 4 को मिला खास तोहफा
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines