संन्यास की अटकलों के बीच केएल राहुल ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम!

KL Rahul Athiya Shetty Auction: केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए खास पहल की। जिसके जरिए उन्हें 1.69 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता मिली।

KL Rahul Retirement News

KL Rahul

KL Rahul Athiya Shetty Auction: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गईं। उन्हें लेकर कई पोस्ट शेयर किए गए। जिसमें दावा किया गया कि केएल राहुल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। कुछ पोस्ट में ये भी कहा गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद इसे डिलीट कर दिया। दरअसल, केएल ने सिर्फ इतना ही पोस्ट किया था कि वह कोई बड़ी घोषणा करने वाले हैं, लेकिन ये घोषणा क्या होगी, इसे लेकर कोई बात नहीं की। इसके बाद तो सोशल मीडिया फर्जी पोस्ट से भर गया। केएल को लेकर अलग-अलग दावे किए गए। हालांकि अब ये सब झूठे साबित हो गए हैं। केएल राहुल ने संन्यास की अटकलों के बीच खुद बड़ी घोषणा का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित किया ऑक्शन

दरअसल, केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने विशेष बच्चों की मदद के लिए एक ऑक्शन आयोजित किया था। जिसमें विराट कोहली की साइन की हुई जर्सी, विराट के ग्लव्स, रोहित शर्मा के साइन किए गए बैट, एमएस धोनी के साइन किए गए बैट और राहुल द्रविड़ के साइन किए गए बैट जैसी आइकॉनिक चीजें रखी गईं। जिन्हें लोगों ने लाखों रुपये में खरीदा। जानकारी के अनुसार, केएल ने नीलामी से 1.93 करोड़ रुपये जुटाए। उनके इस नेक काम को देख उन्हें प्रशंसा मिल रही है।

विज्ञापन

केएल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

केएल ने इसके साथ ही इस ऑक्शन के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा ऑक्शन एक बड़ी सफलता साबित हुआ। हम इस ऑक्शन के साथ कई बच्चों की जिंदगी को बेहतर बना सकेंगे। क्रिकेट जगत की हस्तियों को इस पहल में साथ देने के लिए धन्यवाद। जिन्होंने इस नेक कार्य में दान दिया, उनका आभार।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसे कितने पैसे में खरीदा गया 

रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली की साइन की हुई टीम इंडिया की जर्सी को 40 लाख, विराट कोहली के ग्लव्स 28 लाख, रोहित शर्मा के साइन वाला बैट 24 लाख, एमएस धोनी के साइन वाला बैट 13 लाख और राहुल द्रविड़ के साइन वाला बैट 11 लाख रुपये में बिका। इसके साथ ही कई स्टार खिलाड़ियों की ओर से साइन की गईं चीजें भी ऑक्शन में अच्छे-खासे दामों में बिकीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ