KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। RRR ने उम्दा प्रदर्शन किया। रमनदीप सिंह ने 17 गेंदों पर 35 तक की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर ताबड़तोड 64 रन बनाए। साथ ही रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 23 रन जड़े। अब सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 209 रनों की दरकार है।
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को तेज शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और सुनील नरेन ने 12 गेंदों पर 23 रन जोड़े। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सुनील नरेन रन आउट हुए। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। चौथे ओवर में KKR को दूसरा झटका लगा। टी नटराजन ने वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाया। वेंकटेश ने 5 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए।
सिल्वर डक का शिकार हुए श्रेयस
चौथे ही ओवर में KKR का एक और विकेट गिरा। कप्तान श्रेयस अय्यर सिल्वर डक का शिकार हुए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद साल्ट ने नीतिश राणा के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। मयंक मारकंडे ने राणा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पिछले सीजन के कप्तान नीतिश राणा ने 11 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली।
रमनदीप ने खेली तूफानी पारी
इसके बाद साल्ट ने रमनदीप सिंह के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। पैट कमिंस ने इस साझेदारी को तोड़ा। 13वें ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने रमनदीप को मयंक मारकंडे के हाथों कैच आउट कराया। 119 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट कैच आउट हुए। उन्होंने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में साल्ट ने 3 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
आंद्रे रसेल ने मचाई तबाही
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह कैच आउट हुए। उन्होंने 3 चौकों की बदौलत 15 गेंदों पर 23 रन बनाए। आंद्रे रसेल 25 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन को 3 और मयंक मारकंडे को 2 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।
IPL में 200 से ज्यादा छक्के
357 – क्रिस गेल (141 पारी)
257 – रोहित शर्मा (238 पारी)
251 – एबी डिविलियर्स (170 पारी)
239 – एमएस धोनी (218 पारी)
235 – विराट कोहली (230 पारी)
228 – डेविड वार्नर (177 पारी)
223 – किरोन पोलार्ड (171 पारी)
203 – सुरेश रैना (200 पारी)
200 – आंद्रे रसेल (97 पारी)
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पंजाब किंग्स ने किया विजयी आगाज, ऋषभ पंत की गलती दिल्ली पर पड़ी भारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर गए इशांत शर्मा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines