IPL 2024: पंजाब किंग्स ने किया विजयी आगाज, ऋषभ पंत की गलती दिल्ली पर पड़ी भारी

IPL 2024 PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मात दी। इस मैच में पंजाब के लिए जीत के हीरो रहे सैम करन जिन्होंने 63 रन की पारी खेली। वहीं दिल्ली को कप्तान ऋषभ पंत की दो गलतियां भारी पड़ती नजर आईं।

IPL 2024 PBKS vs DC Punjab Kings Beats Delhi Capitals Rishabh Pant Two Big Mistakes Sam Curran Fifty

IPL 2024 Punjab Kings Beats Delhi Capitals Rishabh Pant Two Big Mistakes

IPL 2024 PBKS vs DC: आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजयी आगाज किया है। वहीं दिल्ली के लिए जहां लंबे वक्त के बाद ऋषभ पंत वापस लौटे लेकिन टीम इसकी खुशी मना नहीं पाई। इतना ही नहीं इस मैच में कप्तान पंत से कुछ ऐसी गलती भी हुईं जो शायद दिल्ली पर भारी पड़ गईं। दिल्ली की टीम इस मैच में उन गलती और इशांत शर्मा की चोट के बाद मुश्किल में पड़ गई। पंजाब किंग्स ने यह मुकाबला सैम करन की 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की कौन सी गलती पड़ी भारी?

दरअसल सबसे पहले ऋषभ पंत की चूक रही पृथ्वी शॉ को बल्लेबाजी के लिए टीम में नहीं शामिल करना। वह बतौर इम्पैक्ट सब भी टीम में नहीं थे। उसके बाद मुकेश कुमार जो इम्पैक्ट सब के ग्रुप का हिस्सा थे उन्हें भी टीम में शामिल नहीं करना। जब इशांत शर्मा मैच के बीच चोटिल हुए तो एक गेंदबाज की टीम को कमी खली। यह दिल्ली की हार का सबसे बड़ा कारण रहा।

विज्ञापन

खराब फील्डिंग भी रही कारण

पंत की स्ट्रेटजी में जहां कमी रही, वहीं दिल्ली की फील्डिंग भी काफी खराब रही। ट्रिस्टन स्ट्रब्स ने सैम करन का कैच छोड़ा। उसके बाद 19वें ओवर में डेविड वॉर्नर ने हरप्रीत बराड़ का कैच छोड़ दिया। इसके अलावा भी कई मिसफील्ड दिखीं। यही कारण रहा कि अंत में दिल्ली मैच को बचा नहीं पाई।

विज्ञापन

क्या रहा इस मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली ने 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। दिल्ली के लिए अंत में 10 गेंद पर 32 रन बनाकर अभिषेक पोरेल ने कमाल का प्रदर्शन किया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलताएं मिलीं। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। करन ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन 38 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ