KKR vs SRH: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

KKR vs SRH Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Shreyas Iyer KKR vs SRH

Shreyas Iyer KKR vs SRH

KKR vs SRH Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद डाला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पूरे जोश में नजर आई। उसने हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। इस जीत में खुद कप्तान श्रेयस की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 241.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन ठोके। इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने बनाया रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब टीम फाइनल तक पहुंच गई है, लेकिन उन्होंने इस जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। श्रेयस अय्यर दो टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। श्रेयस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में फाइनल में पहुंचा चुके हैं। हालांकि तब उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर दूसरी टीम है, जिसे उन्होंने फाइनल का टिकट दिलाया है।

विज्ञापन

कोई कप्तान नहीं कर सका ऐसा

अब तक ये कारनामा कोई भी कप्तान नहीं कर सका है। श्रेयस ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता तोड़ लिया था। वह 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल हुए और कप्तान बना दिए गए। हालांकि चोट के कारण उन्हें आईपीएल 2023 से चूकना पड़ा। इसके बाद वह इस सीजन आए और कप्तानी करते हुए न केवल केकेआर को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाया, बल्कि फाइनल का टिकट भी दिला दिया।

विज्ञापन

एमएस धोनी का नाम टॉप पर

अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल में पहुंचाने वाले कप्तानों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम शीर्ष पर है। धोनी ने कप्तान के रूप में 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। जबकि रोहित शर्मा ने 5 और गौतम गंभीर ने दो बार ऐसा किया है। श्रेयस अय्यर दो बार फाइनल में पहुंचकर इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि उनके मेंटर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 6 साल पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर कप्तान बनाए गए थे। गंभीर ने टीम की खराब परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी लेते हुए ये फैसला लिया था। हालांकि गंभीर और श्रेयस अब एक साथ एक ही टीम के मेंबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ