Travis Head silver duck: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि, पैट का यह निर्णय गलत साबित होता नजर आया और टीम के ओपनर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इतने ही नही टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती रही।
क्या होता है सिल्वर डक
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने ट्रेविड हेड को बोल्ड किया। हेड ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज 2 गेंदों का सामना करता है और कोई रन नहीं बनाता तो इसे सिल्वर डक कहा जाता है। साथ ही प्लेयर अगर पहली बॉल पर बिना कोई रन बनाए आउट होता है तो इसे गोल्डन डक कहते हैं। IPL 2024 में कई तूफानी पारियां खेलने वाले हेड पिछले मैच में भी खाता नहीं खोल पाए थे। दूसरी ओर मिचेल स्टार्क ने IPL प्लेऑफ में 3 शिकार किए हैं और सभी बल्लेबाजों को उन्होंने डक पर पवेलियन भेजा है। इससे पहले 2015 में राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मोरिस और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावों को उन्होंने डक पर पवेलियन भेजा था।
IPL 2024 में ट्रेविस हेड का प्रदर्शन
IPL 2024 में ट्रेविस हेड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में उन्होंने 44.41 की औसत और 199.62 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। 17वें सीजन में वह अब तक 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगा चुके हैं। 102 इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर है। वह मौजूदा सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली (708) और रुतुराज गायकवाड़ (583) हैं।
ये भी पढ़ें: LPL 2024: IPL में किया दमदार प्रदर्शन, अब इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मथीशा पथिराना
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर, जानें इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines