KKR vs SRH: IPL 2024 के क्वालिफायर-1 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कोलकाता भी सेम टीम के साथ उतरी है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। आज का मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं हारने वाली टीम के पास निर्णायक मैच में पहुंचने का एक और मौका होगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालिफायर-2 में टकराएगी।
लीग स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन
IPL 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR ने SRH को 4 रन से हराया था। ऐसे में आज हैदराबाद के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका है। लीग स्टेज में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो KKR ने 14 में से 9 मैच जीते थे। 3 में उन्हें हार मिली थी और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे थे। दूसरी ओर SRH ने 14 में से 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया था। 5 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था और 1 मैच को कोई रिजल्ट नहीं निकला था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप जीतने के लिए अफगानिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, दिग्गज ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: एलिमिनेटर में कोहली रच सकते हैं इतिहास, IPL में ऐसा नहीं कर पाया कोई भी बल्लेबाज
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
19 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
40 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
55 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines