Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Vinesh Phogat News : पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल कुश्ती मुकाबले में अयोग्य घोषित होने के बाद रेसलर विनेश फोगाट को भारत में सम्मान मिल रहा है। इसे लेकर खाप पंचायत ने रविवार को एक बैठक की और विनेश फोगाट को लेकर बड़ा फैसला लिया। खाप ने केंद्र सरकार से विनेश फोगाट के लिए भारत रत्न की मांग की। साथ ही रेसलर को खाप पंचायत के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। खाप ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि जब खाप पंचायत ने किसी खिलाड़ी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
इस बीच पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, अब भी लड़ाई शुरू है। परमात्मा शक्ति बनाए रखे। बेटियों को हौसला दीजिए, जो आपके आत्मसम्मान को बढ़ाएंगी। इतना प्यार, मान सम्मान मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। अगर गोल्ड मेडल भी लाती तो ऐसा सम्मान नहीं मिलता, यह मुझे जो सम्मान मिला, यह समस्त बेटियों का सम्मान है।
यह भी पढ़ें : Happy Birthday Vinesh Phogat: पेरिस में मेडल जीतने से चूकने वाली विनेश का ये रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान
उन्होंने आगे कहा कि मैं सड़कों पर लड़ रही थीं। आप सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया, हिम्मत बढ़ाई, पूरा परिवार और समाज मेरे साथ रहा। हमेशा सत्य की जीत होती है। हमारा अधूरा सपना रह गया, आप हौसला बनाए रखिए। हमारी बहनों के संघर्ष के साथ खड़े हैं।
रेसलर ने आगे कहा कि मेरे पापा आज नहीं हैं। वो होते तो बहुत खुश होते। मां ने मुझे जितना सिखाया है, उसके लिए मैं अपनी मां को धन्यवाद देती हूं। यही कामना करती हूं कि ईश्वर मुझे शक्ति और ताकत देना। आपका कर्ज कभी नहीं चुका सकती हूं। ये बेटियां एक दिन चार चांद लगाएंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।