Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final: केरल के फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने सोमवार (20 जुलाई) को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला सोमवार तड़के 12:30 बजे से खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शकों को रविवार की देर रात जागना होगा और इसी चलते केरल सरकार ने यह निर्णय लिया है.
फीफा वर्ल्ड फाइनल के लिए केरल के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले को लेकर केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी ऐलान किया है. दरअसल, विपक्षी दलों समेत कई सामाजिक संगठनों ने सरकार से छात्रों के हित में अवकाश घोषित करने की मांग की थी. उनका कहना था कि वर्ल्ड कप का फाइनल देर रात तक चलेगा, जिसके चलते विद्यार्थियों के लिए अगले दिन सुबह स्कूल या कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो सकता है.
केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी सरकार से अपील करते हुए कहा था कि मैच आधी रात के बाद समाप्त होगा, इसलिए छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. ऐसे में सरकार छात्रों के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. हालांकि, सरकार ने यह साफ किया है कि जिन परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से तय है, वे बिना किसी बदलाव के निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी.
कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल लाइव?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर केरल समेत पूरे भारत में फुटबॉल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है और इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार 20 जुलाई (सोमवार) की रात 12:30 बजे शुरू होगा.
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Unite8 Sports नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप यूजर्स ZEE5 ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको ZEE5 का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
ये भी पढ़ें- क्या सच में विराट-गंभीर के बीच बातचीत है बंद? BCCI ने दिया जवाब! एक झटके में आलोचकों की कराया चुप
फ्री में कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल?
भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण DD Sports पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां आप बिल्कुल फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आपके पास DD Free Dish कनेक्शन है या जो JioTV ऐप का उपयोग करते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स के जरिए इस खिताबी मुकाबले का आनंद मुफ्त में उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जुलाई में एक-दो नहीं, बैक-टू-बैक खेलेंगे 3 मैच?
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines