क्या सच में विराट-गंभीर के बीच बातचीत है बंद? BCCI ने दिया जवाब! एक झटके में आलोचकों की कराया चुप

Virat Kohli-Gautam Gambhir: कुछ दिनों पहले अफवाहें सामने आई थी कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बातचीत बंद है. अब BCCI ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की और इशारों-इशारों में आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

virat kohli gautam gambhir

विराट-गंभीर को लेकर अफवाहें गलत (Image: AI Geneated and X/BCCI)

Virat Kohli-Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज काफी चर्चा का विषय रही. पहले कुछ वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर लग रहा था कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत बंद है. इसके अलावा रोहित शर्मा के आखिरी मैच की रिपोर्ट्स ने भी हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया को सफाई देनी पड़ी. विराट और गंभीर के बीच अनबन को लेकर अभी भी फैंस के मन में शंका थी. अब BCCI ने तस्वीर पोस्ट करके सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है.

विज्ञापन

विराट-गंभीर के बीच ‘अनबन’ की अफवाहों का क्या है सच?

BCCI ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम इंडिया लंदन में स्थित भारत के हाई कमीशन गए थे. इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर कुमारन पेरियासामी से मुलाकात हुई. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी टीम इंडिया के साथ मौजूद थे. BCCI ने इस इवेंट की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद आलोचक एकदम चुप हैं.

विज्ञापन

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर आपस में बात कर रहे हैं. इसके अलावा एक फोटो में देखा जा सकता है कि विराट, गंभीर और रोहित शर्मा ठहाके लगा रहे हैं. इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर गंभीर के आलोचकों ने अफवाह फैलाई थी और वो आपस में बात करते हैं.

विज्ञापन

रोहित-विराट से लॉर्ड्स में होगी उम्मीद

BCCI सचिव ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा. उन्होंने अफवाहों को गलत बताया है. इसी वजह से फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. रोहित ने लॉर्ड्स में दो वनडे मैचों में कुल 15 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 3 मैचों में 26.66 के औसत से 77 रन बनाए हैं. साफ तौर पर दोनों का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है. वो टीम को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ