vaibhav sooryavanshi

टीम इंडिया के लिए इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जुलाई में एक-दो नहीं, बैक-टू-बैक खेलेंगे 3 मैच?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा. जुलाई 2026 में ही वैभव दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. वो एक-दो नहीं, बल्कि बैक-टू-बैक तीन मैचों का हिस्सा बनेंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में टीम इंडिया की जर्सी में अपना डेब्यू किया था. वो 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भारत के लिए पहली बार खेलते हुए नजर आए थे. सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए तीन मैच खेल चुके हैं और उन्होंने कुल 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अब उन्हें फिर से खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है. इसी जुलाई महीने में वैभव टीम इंडिया की जर्सी में एक-दो नहीं, बल्कि बैक-टू-बैक तीन मैच खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे मैदान पर वापसी?

भारतीय टीम 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना हो गई है और वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं. सूर्यवंशी को BCCI अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. ऐसे में उन्हें तीनों मैच खेलने का मौका मिलेगा. 23 जुलाई को भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मैच है और वैभव इस मुकाबले के जरिए टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक कर सकते हैं. इसके बाद 25 और 26 जुलाई को भी क्रमशः दूसरे और तीसरे T20I में वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ