Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप हासिल की थी. आईपीएल 2026 में वैभव को शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला, जब उन्हें भारतीय टीम में आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना गया. वैभव को लेकर अब तक क्रिकेट के कई पंडित भविष्यवाणी कर चुके हैं. अब इस कड़ी में भारत को 1983 विश्व कप में चैपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव का भी नाम इस कड़ी में जुड़ा है.
उसे थोड़ा समय दो- कपिल देव
कपिल देव ने वैभव को लेकर कहा “वह एक अनोखा टैलेंट है, उसे थोड़ा समय दें. उसने जो काबिलियत दिखाई है, वह वाकई लाजवाब है, लेकिन भारतीय टीम में आने के बाद अब उन्हें अपने व्यवहार और फिटनेस पर बहुत ध्यान देना होगा, बाकी चीजें खुद-ब-खुद इसके बाद आएंगी. वह अपने खेल पर कितना फोकस रहते हैं, यह सिर्फ वही बता सकते हैं. इस युवा खिलाड़ी को सम्मान देने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस शुरुआती स्टेज पर उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा लेना गलत होगा.”
उन्होंने कहा “वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है. इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है. हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है. इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं.”
इंडिया A का हिस्सा हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव फिलहाल भारतीय A टीम का हिस्सा हैं. भारतीय A टीम, श्रीलंका A टीम और अफगानिस्तान A टीम के बीच 3 मैचों की ट्राई सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाना है. सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. उनसे धांसू प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास
संबंधित खबरें
4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
21 mins agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
1 hr agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
2 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
3 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
11 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
11 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
12 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines